भगवानपुर उवि जल जमाव से बना झील
सिवान। प्रखंड मुख्यालय में संचालित होने वाला एसएस उच्च विद्यालय प्रशासन के उपेक्षा का दंश झेल रहा
सिवान। प्रखंड मुख्यालय में संचालित होने वाला एसएस उच्च विद्यालय प्रशासन के उपेक्षा का दंश झेल रहा है। यह विद्यालय प्रशासनिक उपेक्षा के कारण अब अपनी विरासत को संजोये रखने में अक्षम दिख रहा है। 10 प्लस टू का दर्जा प्राप्त इस विद्यालय का प्रांगण मानसून की पहली बारिश में ही जल जमाव से झील में बदल गया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को विद्यालय में आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जल जमाव के कारण विद्यालय की दैनिक प्रार्थना तक में छात्रों को समस्या हो रही है। जल जमाव की निकासी का कोई मार्ग नहीं होने के कारण जल निकासी नहीं हो रही है। उधर जलजमाव के इस हालात में बच्चे अब स्कूल आने से कतराने लगे हैं। प्रधानाध्यापक शीतल प्रसाद सिंह ने कहा कि विद्यालय में जल जमाव की समस्या विकराल रूप धारण कर लिया है। विद्यालय का प्रागण बगल से गुजरने वाली एन एच 101 से काफी नीचे हो जाने के कारण एवं जल निकासी का मार्ग बंद हो जाने से जल जमाव हो रहा है। उन्होंने इससे राहत दिलाने में प्रशासन से सहयोग की मांग की है।