डीलर की मनमानी को ले उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
संसू, दारौंदा (सिवान) : प्रखंड के पिनर्थु खुर्द के डीलर की मनमानी से आजिज आकर शुक्रवार की सुबह सैक
संसू, दारौंदा (सिवान) :
प्रखंड के पिनर्थु खुर्द के डीलर की मनमानी से आजिज आकर शुक्रवार की सुबह सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और डीलर पर खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसके बाद हस्ताक्षरयुक्त आवेदन एसडीओ को उचित कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि पिनर्थु खुर्द के डीलर रंगलाल राम द्वारा मार्च, अप्रैल एवं मई तक का राशन के बदले एक माह का ही राशन दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने जब इसका विरोध करने पर राशन देना ही बन्द कर दिया। यहीं नहीं वितरण में भी उनकी मनमानी चलती रहती है। बीपीएल कार्ड एवं एपीएल कार्ड होने के बावजूद उन्हें समय से राशन नहीं मिल रहा है। डीलर की मनमानी से आजिज आकर ग्रामीणों ने एसडीओ से उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ग्रामीण स्थानीय उप मुखिया राजकुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें चन्द्रावती देवी, जानकी देवी, लालमती देवी, भागमनी देवी, चंपा देवी, बसंती देवी, रामावती देवी, दुलारो देवी, इंदू देवी, माला देवी, किशोरी देवी, उषा देवी, श्यामा देवी, लालमुनी देवी आदि सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।