पुरानी रंजिश को ले गंभीरपुर में खूनी संघर्ष
संसू, नौतन (सिवान): थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में बुधवार की सुबह दो पक्षों में पुरानी रंजिश व सड़
संसू, नौतन (सिवान): थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में बुधवार की सुबह दो पक्षों में पुरानी रंजिश व सड़क विवाद को खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसी बीच गोलीबारी व तलवारबाजी में दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों पक्ष पक्षों का फर्द बयान ले मामले की जांच में जुट गई है।
मालूम हो कि गांव निवासी कामेश्वर सिंह व रामाशंकर महत्तों के बीच काफी दिनों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। बुधवार की सुबह कामेश्वर सिंह का पुत्र विकास कुमार सिंह (14) अपने बगीचे में आम तोड़ने गया हुआ था। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर कर उस पर हमला बोल दिया। इसी बीच किसी ने हवाई फायर कर दी। यह देख लड़का भागने लगा। इसी बीच उसके दाहिने जांघ में गोली गोली लग गई। इधर एक के बाद एक दो गोली की आवाज सुन विकास के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ तलवार, लाठी, डंडा निकल आया। दोनों पक्षों से खूनी संघर्ष हो गया। हमला में रामाशंकर महतो का बाया पैर कट गया। इसी तरह उनके पक्ष के राम बाबू महतो, रमेश महतो सहित आधा महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कामेश्वर सिंह के पक्ष के कामेश्वर सिंह, बडे सिंह, प्रद्युम्न सिंह, दुर्गेश सिंह सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इधर गोली लगने से घायल विकास व तलावार बाजी में घायल रामाशंकर महतो सहित अन्य घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। थाने एसआई राकेश रंजन ने बताया कि दोनों तरफ से फर्द बयान सदर अस्पताल में ले लिया गया है। फर्द बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल कायम है।