विद्यालयों में बंदी का किया निरीक्षण
जासं, सिवान : वेतनमान को ले बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीएवी व इस्लामिया मूल्यांकन केन्द्र पर च
जासं, सिवान : वेतनमान को ले बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीएवी व इस्लामिया मूल्यांकन केन्द्र पर चल रहा घेराव व धरना मंगलवार को यानि 22 वें दिन भी जारी रहा। इधर संघ द्वारा गठित टीमों द्वारा विभिन्न उच्च विद्यालयों का भ्रमण किया गया। इस दौरान बंदी को पूर्णत: सफल बताते हुए मांगे नहीं पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
संघ के जिलाध्यक्ष बागिन्द्र नाथ पाठक ने पचरूखी, दारौंदा व राज्य संघ सदस्य चंद्रमा सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव ने रघुनाथपुर व आंदर प्रखंड का दौरा किया। इससे पहले मूल्यांकन बहिष्कार के 22 वें दिन जिले के दोनों केन्द्रों पर शिक्षक जमे रहे। जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि सरकार शिक्षकों को बंधुआ मजदूर समझती है। शिक्षक कभी इसे बर्दास्त नहीं करेंगे। वहीं जेडए इस्लामियां केन्द्र पर उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव व चंद्रमा सिंह ने कहा कि शिक्षकों के आंदोलन से सरकार घबरा गई है। इस मौके पर राज्य पार्षद के मृत्युंजय सिंह, संतोष कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, मुकेश कुमार वर्मा, केके ओझा, टीएन चतुर्वेदी, कविन्द्र कुमार, संतोष साह, गणेश सिंह, रामाकांत पाठक, गुरूचरण शर्मा, विकास कुमार सिंह, विकास पांडेय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।