राजद का भूकंप पीड़ितों के लिए भिक्षाटन
संसू, दारौंदा (सिवान) : राजद कार्यकर्ताओ ने नेपाल एवं बिहार में आए पलयंकारी भूकंप पीड़ितों की मदद क
संसू, दारौंदा (सिवान) :
राजद कार्यकर्ताओ ने नेपाल एवं बिहार में आए पलयंकारी भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए बुधवार को दारौंदा मुख्यालय के विभिन्न बजार में भिक्षाटन कर धन संग्रह किया। इस दौरान जानमाल की क्षति पर दुख प्रगट करते हुए कहा कि राजद नेता उमेश कुमार सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को यह राशि काम आएगा। इसके लिए आप सभी से बढ़चढ़ सहयोग करने की अपील की। राजद कार्यकर्ताओ ने दिलावर मार्केट, गोला स्टेशन रोड आदि में भिक्षाटन कर धन संग्रह किया। इस दौरान राजद प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, उपमुखिया जाकिर हसन दिलावर, राजीव भारती, सुशील कुमार, दिनेश राय, संजय कुमार यादव, कादिर अहमद, दिलीप यादव आदि उपस्थित थे।