51 दूल्हे 51 रथ.. और बाराती बना शहर
संसू, मैरवा (सिवान) : देशरत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद व बाबा हरिराम ब्रह्मा की पवित्र धरती मैरवा शनिवार
संसू, मैरवा (सिवान) : देशरत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद व बाबा हरिराम ब्रह्मा की पवित्र धरती मैरवा शनिवार को सिवान जिले के नाम एक अनोखा रिकार्ड दर्ज हो गया। मैरवा की इतिहास में यह पहला मौका था जब एक साथ 51 दूल्हे की बारात निकली। न तो इसमें कोई धर्म की बंदिशें थीं और न ही जाति-पाति का भेदभाव। प्रात: 8 बजे से ही बारात जयप्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के परिसर में इकट्ठा होने लगे। वहीं से गाजे-बाजे के साथ विलासपुर होते हुए मैरवा हरिराम ब्रह्मा की मंदिर में पूजा कर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए बारात का आयोजन स्थल तक पहुंचा। इस बारात में मंत्री, विधायक व अधिकारी भी शामिल थे। सुरक्षा को ले बीडीओ सुधीर कुमार सिंह, थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र, सीओ नंदकिशोर सिंह बारात के सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। बारात में शामिल फूलों से सजी बग्घी पर सवार दूल्हे आकर्षक छटा बिखेर रहे थे। गुठनी मोड़ पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने फूल मालाओं से लाद बारातियों व अतिथियों का स्वागत किया। बारात में छोटू सिंह, मुंबई से निलेश सिन्हा, आईएएस हेमचंद सिरोही सहित अनेक आलाधिकारी भाग लिया। निर्धारित मार्ग से बारात आगे बढ़ती गई और जगह-जगह पर पुष्प माला से लोगों ने स्वागत किया। शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बाराती लगभग तीन घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंचे। आयोजक अजीत कन्हैया ओझा, संयोजक सुनीता ओझा, कन्यादान समागम के राष्ट्रीय समन्वयक दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह, राष्ट्रीय प्रचारक कृष्णकांत ओझा, मार्ग दर्शक निलेश सिन्हा, जयशंकर झा, पप्पू त्रिपाठी, फिल्म डायरेक्टर अरविंद आनंद, पीएन सिंह, भीष्म कुशवाहा, ओमकार प्रसाद, राजेश पाण्डेय, सेवा भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष गुरु शरण प्रसाद सिंह आदि शामिल थे। कन्यादान समागम के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार सिंह, बाराती टीम का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पूरा कन्यादान समागम टीम, निरंकारी टीम सेवा का व्यवस्था में लगा हुआ है।