गैस चूल्हे की आग से दो बच्चे झुलसे
जासं, सिवान : शहर के गाधी मैदान स्थित अम्बेडकर नगर दलित बस्ती में अहले सुबह खाना बनाते समय गैस चूल्ह
By Edited By: Published: Tue, 24 Mar 2015 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2015 06:55 PM (IST)
जासं, सिवान : शहर के गाधी मैदान स्थित अम्बेडकर नगर दलित बस्ती में अहले सुबह खाना बनाते समय गैस चूल्हे की पाइप से गैस रिसाव के कारण आग पकड़ने से दो सगे भाई गम्भीर रूप से झुलस गए। इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में उसके पिता चुम्मा माझी ने बताया कि उसकी पत्नी खाना बना रही थी तभी गैस चूल्हे का पाइप अचानक फट कर बाहर निकल गया जिससे चूल्हे में लगी आग से वहीं खेल रहे दोनों बच्चे दिशा व सुबोध जख्मी हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें