होली पर गरीबों में वस्त्र का वितरण
संसू, पचरुखी (सिवान) : रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेता रामेश्वर सिंह ने
संसू, पचरुखी (सिवान) : रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेता रामेश्वर सिंह ने बुधवार को हुसैनगंज प्रखंड के रसूलपुर गांव में गरीबों के बीच वस्त्र व सामग्री आदि का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में होली मानने की बात कही ।
श्री सिंह ने रसूलपुर गांव में गरीबों के बीच 300 साड़ी, 200 धोती, 200 कंबल के अलावा रंग व अबीर आदि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि पर्व पर दीन-दुखियों की सेवा सबसे बड़ा पुन्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि भगवान ने चाहा तो एक जनप्रतिनिधि के रूप में आप लोगों की सेवा करूंगा। उन्होंने गिले शिकवे भुलाकर आपस में गले मिल होली का पर्व मनाने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यू सिंह ने कहा कि ऊंच नीच के भेदभाव को मिटाकर एकजुटता के रंग में रंग जाना ही होली पर्व है। इस मौके पर प्रदीप कुमार रोज, बीडीसी श्रीराम सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, गिरेन्द्र सिंह, सुदामा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।