कर्पूरी जयंती में शामिल हुए भाजयुमो कार्यकर्ता
जासं, सिवान : भाजपा की ओर से शुक्रवार को पटना में आयोजित होने वाले कर्पूरी जयंती समारोह में भाग लेने
जासं, सिवान : भाजपा की ओर से शुक्रवार को पटना में आयोजित होने वाले कर्पूरी जयंती समारोह में भाग लेने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रात: में महादेवा स्थित पार्टी कार्यालय से पटना के लिए रवाना हुआ। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सह सांसद पुत्र चन्द्रविजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव के नेतृत्व में दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ भाजयुमो का जत्था पटना के लिए रवाना हुआ। इसके पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में शिरकत करने बिहार में पहली बार राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। यह आयोजन पार्टी का बिहार में नई दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि राष्टीय अध्यक्ष का आगमन से राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। पटना जाने वालों में संजीव कुमार, नंदकिशोर यादव, राकेश दुबे, रविरंजन, आशीष रंजन, हरेन्द्र कुशवाहा सहित सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल थे।