प्रखंडों में सामूहिक स्वच्छता अभियान
संसू, बसंतपुर (सिवान) : बसंतपुर मुख्यालय में गणतंत्र दिवस को लेकर गुरुवार को पदाधिकारियों, शिक्षकों
संसू, बसंतपुर (सिवान) : बसंतपुर मुख्यालय में गणतंत्र दिवस को लेकर गुरुवार को पदाधिकारियों, शिक्षकों, महिला संगठनों तथा अन्य लोगों द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सबसे पहले उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रभान तिवारी तथा राजबल्लभ के नेतृत्व में स्काउट एण्ड गाइड्स द्वारा स्वच्छता संबंधी नारे लगाते हुए मार्च करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। वहीं स्काउट एण्ड गाइड्स द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। बीडीओ सत्येन्द्र सिंह तथा सीओ सुगली सेठ के नेतृत्व में प्रखंड के कर्मी सफाई अभियान चला रहे थे। प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश सिंह तथा उप प्रमुख राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में बीडीसी सदस्य सफाई अभियान में लगे रहे। उर्मिला के नेतृत्व में प्रोजेक्ट यमुना बालिका उच्च विद्यालय के कर्मी सफाई अभियान में शामिल थे। वहीं प्रेरक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रेरक तथा टोला सेवक सफाई अभियान में शामिल थे। सखिरी महिला विकास संस्थान के सुबोध तिवारी के नेतृत्व में संस्थान के कर्मी अभियान में शामिल थे। आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के वरीय शिक्षक सियाराम प्रसाद तथा सनोज के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र अभियान में शामिल थे। बसंतपुर पंचातय के मुखिया सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं बीएओ के नेतृत्व में कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया। ब्लाक कालोनी, क्रीड़ा मैदान सहित प्रखंड परिसर की सफाई के बाद स्वच्छता अभियान मुख्य पथ से सरेया रोड की सफाई करते हुए धमई नदी तक पहुंच पुन: सिपाह होते हुए पोस्टआफिस मोड़ पर सम्पन्न हुआ। इसमें स्काउट व गाइड्स के रंजना कुमारी, रजिया खातून, बालेश्वर कुमार, अतुल कुमार, शमशेर अली, वार्ड सदस्यों में भोला राय, वीरेश राम, शिक्षक वशिष्ठ प्रसाद, बीआरसीसी प्रदीप कुमार सिंह, पीआरएस अमित कश्यप, प्रेरक राजीव रंजन, मो. अली (चालक), देवेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।
बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस अभियान से मुख्यालय की सफाई होने से एक संदेश भी जनता तक जा रही है। सफाई सबको करना है।
प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि इससे जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं द्वारा अभियान में किया गया सहयोग बधाई के पात्र हैं।
शिक्षिका उर्मिला ने कहा कि इस तरह का स्वच्छता अभियान बसंतपुर में चलाकर प्रसन्नता हो रही है।