रघुनाथपुर भी बने अनुमंडल : दुबे
जासं, सिवान : रघुनाथपुर प्रखंड को अनुमंडल बनाने की पुरानी मांग को लेकर कांग्रेस आंदोलन करेगी। सरक
जासं, सिवान : रघुनाथपुर प्रखंड को अनुमंडल बनाने की पुरानी मांग को लेकर कांग्रेस आंदोलन करेगी। सरकार सारी अर्हताओं को पूरा करने वाले रघुनाथपुर को अनुमंडल का दर्जा दिलाए तभी हम चुप बैठेंगे। इसके लिए शुक्रवार से ही हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह बात पूर्व मंत्री सह ककांग्रेस नेता विजय शंकर दुबे ने गुरुवार को अधिवक्ता सुभाष्कर पांडेय के आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय जिले से 35 किमी दूर है। पड़ोसी प्रखंड सिसवन व आंदर भी इतनी ही दूर है। ऐसे में जिला मुख्यालय आने-जाने में ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही है। इसे देखते हुए राज्य सरकार को रघुनाथपुर प्रखंड को मुख्यालय बनाने हुए अनुमंडल का दर्जा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में राज्य, जिला, अनुमंडल व प्रखंड पुर्नगठन आयोग ने भी जांच कर इसकी अनुंशसा कर दी थी। रघुनाथपुर प्रखंड में निबंधन, ट्रेजरी, रेफरल अस्पताल के साथ अनुमंडल की सारी अर्हताओं को पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा महाराजगंज को भी तीन प्रखंड के साथ जोड़ अनुमंडल का दर्जा दिया गया है। इसी मांग को ले सिसवन, आंदर व रघुनाथपुर प्रखंड में कांग्रेस जोरशोर से सदस्यता अभियान चलाएगी और 6 फरवरी को रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना देगी। इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। धरने में प्रखंड की अन्य समस्याओं को भी उठाया जाएगा। इस मौके पर राजाराम सिंह, हाफिज जुबैद अहमद, असगर अली, मेराज अहमद, अजय चौहान आदि कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।