Move to Jagran APP

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस ले केंद्र

जासं, सिवान : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनता दल यू किसान प्रकोष्ठ ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष मनोज क

By Edited By: Published: Thu, 22 Jan 2015 06:03 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jan 2015 06:03 PM (IST)
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस ले केंद्र

जासं, सिवान : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनता दल यू किसान प्रकोष्ठ ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में समाहरणालय पर धरना दिया। इस दौरान केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसान विरोधी बताते हुए अविलंब वापस लेने की मांग की गई।

loksabha election banner

किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंद्रकेतू सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है। यहीं नहीं भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लागू कर केन्द्र सरकार ने यह साबित कर दिया कि वह किसान, मजदूर व गरीब विरोधी है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस नहीं लेने तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। किसान प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसान विरोधी है। इसका जितना विरोध किया जाय उतना कम है। अगर भाजपा शासित केन्द्र सरकार की मंशा साफ होती तो बिल लाते समय किसानों के हितों का ख्याल रखा जाता लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक अध्यादेश वापस नहीं होगा तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। धरने का संचालन निकेशचंद्र तिवारी ने की। धरने को राज्य परिषद सदस्य इन्द्रदेव सिंह पटेल, विधान परिषद शिव प्रसन्न यादव, शिव कुमार मांझी, रिजवान अहमद, कन्हैया प्रसाद, लालबाबू, प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय, बलिन्द्र पांडेय, युवा जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सत्येन्द्र मिश्रा, संदेश महत्तो, अवधेश सिंह, विरेन्द्र ंिसह, प्रशुराम सिंह पटेल, दीनानाथ, कुंज बिहारी सिंह, भरत सिंह कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.