आज से बंटेगी पोशाक राशि
संसू, भगवानपुर हाट (सिवान) : सोमवार से विद्यालयों में पोशाक राशि का वितरण शुरू हो गया। यह जानकारी ब
संसू, भगवानपुर हाट (सिवान) : सोमवार से विद्यालयों में पोशाक राशि का वितरण शुरू हो गया। यह जानकारी बीईओ मोनाका दास ने देते हुए बताया कि जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा राशि वितरण की पंचायतवार सूची तय की है। मंगलवार को प्रखंड के महम्मदपुर, खेढ़वा तथा सराय पड़ौली पंचायत में राशि का वितरण किया जाएगा। 24 से 26 दिसंबर को बनसोही, बड़कागांव, बिठुना एवं उत्तरी साघर सुल्तानपुर में, 27-29 दिसंबर को दक्षिण साघर सुल्तानपुर, शंकरपुर, मीरजुमला, 30-31 दिसंबर को विलासपुर, भीखमपुर, ब्रह्मास्थान, सोन्धानी में, 2 व 3 जनवरी को महम्मदपुर, 4-5 जनवरी को सहसरांव, गोपालपुर, बल्हां एराजी, मोरा खास एवं कौड़िया पंचायत में राशि वितरण किया जाएगा। वितरण का सुपरविजन बीडीओ, सीओ, बीईओ, साधनसेवी, संकुल समन्वयक तथा बिहार शिक्षा परियोजना के कर्मी शामिल होंगे। थाना प्रशासन विधि-व्यवस्था में रहेगी।