प्राशि वर्ग में तीसरे दिन जिला कार्य समिति का चुनाव
संसू, गोरेयाकोठी (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित नारायण गुरुकुल उच्च विद्यालय में चल रहे प्राथमिक श
संसू, गोरेयाकोठी (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित नारायण गुरुकुल उच्च विद्यालय में चल रहे प्राथमिक शिक्षा वर्ग के तीसरे दिन सोमवार का जिला कार्यसमिति का चुनाव हुआ। उक्त आशय व कार्यसमिति का पुनर्गठन चुनाव पर्यवेक्षक प्रांत प्रचारक रामकुमार जी की उपस्थिति में हुआ। कार्यसमिति से जिला मार्गदर्शक बृजनंदन तिवारी, जिला समन्वयक डा. वि. कुमार सिंह, जिला कार्यवाह प्रभात रंजन सह जिला कार्यवाह डा. मुकुल, जिला बौद्धिक प्रमुख राघव जी, जिला शारीरिक प्रमुख कमलेश, सह जिला शारीरिक प्रमुख दीपक जी, जिला व्यवस्था प्रमुख किशुन ठाकुर, जिला संपर्क प्रमुख रंजीत शाही, सह जिला संपर्क प्रमुख अनिल मिश्रा, जिला प्रचार प्रमुख मनीष कुमार वर्मा, जिला घोष प्रमुख सुनील कुमार, जिला बाल प्रमुख अशोक कुमार पाण्डेय, जिला सेवा प्रमुख मिथिलेश कुमार प्रमुख हैं। इस मौके पर विभाग प्रचारक राजाराम जी, प्रांत सेवा प्रमुख अभय गर्ग, प्रांत छात्र महाविद्यालय प्रमुख मनोरंजन कुमार, जिले के सभी खंड कार्यवाह सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।