22 के बिहार बंद का समर्थन करेगा आइसा
जासं, सिवान : बिहार राज्य अनुबंध मानदेय नियोजित सेवाकर्मियों के संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित 22 दिसं
जासं, सिवान : बिहार राज्य अनुबंध मानदेय नियोजित सेवाकर्मियों के संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित 22 दिसंबर को बिहार बंद का आइसा भी समर्थन करेगा। यह बातें आइसा के जिला संयोजक जयशंकर ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।
उन्होंने कहा कि आइसा अनुबंध मानदेय अधारित नियोजन नीति समाप्त करने, सेवाकर्मियों की स्थायी नियुक्ति, समान काम के लिए समान वेतन देने व दमनकारी कार्रवाईयों को वापस लेने की मांग का समर्थन करते हुए बंदी को सफल बनाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि सरकार बनी तो नौजवानों को नौकरी देंगे लेकिन उन्होंने तो नौकरी के नाम पर उन्हें बंधुआ मजदूर बना दिया। उन्होंने नौजवानों को ठेका व मानदेय पर काम दिया। जिसका खामियाजा वह लोकसभा चुनाव में भुगत चुके है। वर्तमान में ठीक उसी रास्ते पर मोदी सरकार भी चल रही है। उसे भी इसका करारा जवाब जल्द मिल जाएगा। उन्होंने सभी छात्र-नौजवानों, ठेका कर्मियों से अपील करते हुए 22 दिसंबर को बिहार बंद का समर्थन करते हुए सफल बनाने की अपील की।