रघुनाथपुर प्रखंड प्रमुख के पति पर एक और प्राथमिकी
संसू, रघुनाथपुर (सिवान) : स्थानीय प्रखंड प्रमुख पति की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी
संसू, रघुनाथपुर (सिवान) : स्थानीय प्रखंड प्रमुख पति की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी बीडीओ की पिटाई के मामले से वे जूझ ही रहे थे कि खनन विभाग ने बिना अनुज्ञप्ति के ईट-भट्ठा चिमनी का संचालन करते पाए जाने पर एक और प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
बताया गया है कि जिला खनन विभाग के पदाधिकारी ने 13 दिसंबर को प्रखंड में स्थित ईट-भट्ठे का निरीक्षण किया। इस क्रम में खनन विभाग की टीम ने मजिलसा गांव स्थित चिमनी का निरीक्षण किया जहां प्रखंड प्रमुख मीना देवी के पति सुरेन्द्र सिंह के नाम से संचालित ईंट भट्ठा चिमनी बिना अनुज्ञप्ति के चलते मिला। यहीं नहीं निरीक्षण में ईट की पकाई, पथाई, मिट्टी की खुदाई व अन्य कार्यो से संबंधित कागजात भी नहीं मिले। इसके बाद जिला खनन पदाधिकारी सह खान निरीक्षक अर्जुन प्रसाद ने प्रमुख पति सुरेन्द्र सिंह के विरूद्ध थाना कांड संख्या 219/14 दर्ज कराया है। इधर सुरेन्द्र सिंह का कहना था कि निरीक्षण के दौरान उनसे न तो लाइसेंस मांगा गया न न ही कोई और कागजात। उल्टे प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्भावनावश केवल उनकी चिमनी की ही जांच हुई। किसी और की नहीं जो जांच का विषय है।