विभिन्न दलों व संगठनों ने हत्या पर जताया शोक
जासं, सिवान : सांसद प्रवक्ता श्रीकांत भारतीय की हत्या को लेकर शोकसंवेदनाओं का क्रम दूसरे दिन भी जारी
जासं, सिवान : सांसद प्रवक्ता श्रीकांत भारतीय की हत्या को लेकर शोकसंवेदनाओं का क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। कई संगठनों ने इस हत्याकांड की निंदा करते हुए आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
राजद के जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने श्रीकांत भारतीय को सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल उनके हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करता है। इस मौके पर लीलावती गिरि, कृष्णा देवी, नंदलाल यादव, लालबाबू चौधरी, उमेश कुमार, रंजीव यादव, मुन्ना वर्मा आदि लोग मौजूद थे।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस हत्याकांड की निंदा की। निंदा करने वालों में जिला सचिव तारकेश्वर यादव, चंद्रमा सिंह, गोरख नेता, भरत प्रसाद, अदालत अंसारी, इरफान अहमद, राजेन्द्र सिंह, मो.सलीम आदि लोग शामिल रहे। सपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी के नेतृत्व में सपाइयों ने हत्या पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की। मांग करने वालों में डा.सीबी मिश्रा, योगेन्द्र यादव, राम पुकार राम, शकील अहमद, आरती देवी, निशा सिंह आदि लोग शामिल थे। इधर दलित सेना के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ सुमित ने भी घटना की निंदा करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। जिला पार्षद सुनीता देवी ने हत्या की निंदा करते हुए शोक संवेदना प्रकट की।