धूमधाम से मनेगा राज्यारोहण दिवस
जागरण संवाददाता, सिवान : नगर के महादेवा स्थित कलावती मैरेज हाल में रविवार को भाजपा राष्ट्रवादी कु
जागरण संवाददाता, सिवान : नगर के महादेवा स्थित कलावती मैरेज हाल में रविवार को भाजपा राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि विधान परिषद सह संयोजक सूरज नंदन कुशवाहा थे। सभा को संबोधित करते हुए सूरज नंदन कुशवाहा ने कहा कि आगामी नौ दिसंबर को पटना के रविन्द्र भवन में मौर्य वंश के संस्थापक चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का राज्यारोहण दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री कुशवाहा ने चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहाकि हम सभी कुशवाहा समाज के लोग इसी सम्राट के वंशज हैं। हमसभी को चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन से प्ररेणा मिलती है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद ने कहाकि चंद्रगुप्त मौर्य एक राष्ट्रवादी राजा थे। हम सभी कुशवाहा समाज के लोग चंद्रगुप्त के वंशज हैं। उन्होंने कहाकि चंद्रगुप्त मौर्य की तरह ही हम सभी कुशवाहा समाज के लोगों को राष्ट्रवादी होना चाहिए। इस मौके पर मौर्य रथ को भी रवाना किया गया। यह रथ पूरे प्रदेश में भ्रमण करेगी। आज यह रथ पटना से सिवान पहुंचा था। इस मौके पर पिंकी कुशवाहा, सुरेन्द्र सिंह, हरेन्द्र कुशवाहा, सुरेन्द्र प्रसाद, अक्षयवर कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।