थाने से लौट रहे युवक को किया अधमरा
जासं, सिवान : नगर थाना क्षेत्र के शुक्ल टोली मोड़ समीप घर लौट रहे एक युवक पर करीब आधा दर्जन लोगों ने
जासं, सिवान : नगर थाना क्षेत्र के शुक्ल टोली मोड़ समीप घर लौट रहे एक युवक पर करीब आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर युवक को गंभीर रुप से घायल कर दिया और उसके पाकेट से 35 हजार 700 रुपये और एक मोबाइल की छिनतई कर ली। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्ल टोली निवासी ऋषिकेश शुक्ला और विजय मिश्रा के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है। इस मामले दोनों पक्षों को नगर थाना में कागजात संबंधी पूछताछ के लिए बुलाया गया था जिसके बाद ऋषिकेश अपने घर लौट रहा था। तभी शुक्ल टोली मोड़ पर विजय मिश्रा करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों के साथ उसे रोककर बहस करने लगे। थोड़ी देर में बात हाथापाई तक पहुंच गई। अज्ञात लोगों ने ऋषिकेश को अधमरा कर दिया। जिसके बाद वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद मारपीट की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे तब तक विजय मिश्रा अपने साथियों संग फरार हो गया था। इसके बाद ऋषिकेश को लोगों ने सदर अस्पताल भर्ती कराया। नगर थाना में ऋषिकेश ने बयान देकर विजय मिश्रा और आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर पाकेट से 35700 रुपये और एक मोबाइल चोरी और जान से मारने का प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।