राजद की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल
संसू, पचरुखी (सिवान) : प्रखंड के पेंगवारा शिव मंदिर परिसर में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए अधिक से अधिक नये सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। राजद नेता सह पूर्व मुखिया राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महागठबंधन बनने से पार्टी और मजबूत हुई है। इसका परिणाम विधानसभा के उपचुनाव में देखने को मिला है। ऐसे में राजद ने लोकसभा चुनाव में परिचित प्रतिकूल होने के बाद भी अच्छा प्रदर्शन की। बड़हरिया विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी मो. मोबीन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बिहार में सबसे अधिक सीट पर चुनाव जीतेगी। बैठक में पूर्व मुखिया सह राजद नेता विद्याभूषण दुबे, रामछबिला सिंह, संजय साह, भोला खां, रामदेव सिंह, बहारन मांझी, रवीन्द्र पासवान, रवीन्द्र कुशवाहा, मैनेजर साह, भीम चौहान, राधेकृष्ण मांझी, मंसूर अली, बांके यादव, वशिष्ठ यादव, प्रमेश कुमार, अंबालाल प्रसाद, सोनुला हक अंसारी आदि उपस्थित थे।