Move to Jagran APP

भास्कर बने विश्व भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के सदस्य

By Edited By: Published: Thu, 10 Apr 2014 07:50 PM (IST)Updated: Thu, 10 Apr 2014 07:50 PM (IST)
भास्कर बने विश्व भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के सदस्य

जांस, सिवान : हिन्दी भोजपुरी के साहित्यकार सिवान निवासी डा. भगवान सिंह भास्कर को विश्व भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष मंडल के सदस्य निर्वाचित किए जाने पर सिवान के साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है। साथ ही नेपाल के विजय प्रकाश बीन और जगदीश प्रकाश पंकज, गोरखपुर के डा. उपेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव तथा पटना के भगवती प्रसाद द्विवेदी अध्यक्ष मंडल के सदस्य निर्वाचित किए गए तथा डा. जनार्दन सिंह संगठन के महासचिव निर्वाचित किए गए।

loksabha election banner

ज्ञात हो कि गत दिनों देवरिया (उत्तर प्रदेश) में भोजपुरिया अमन (त्रैमासिक) पत्रिका के तत्वावधान में देवरिया के नागरी प्राचारिणी सभा में महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 121वीं जयंती समारोह के अवसर पर विश्व भोजपुरी साहित्य सम्मेलन नाम के इस संगठन की घोषणा की गयी। डा. भास्कर के सदस्य बनने पर दारोगा प्रसाद राय प्राचार्य सुभाष यादव ने कहा कि डा. भास्कर ने भोजपुरी भाषा और साहित्य की प्रशंसनीय सेवा की है। उनके सदस्य निर्वाचित होने पर बज्मे इकबाल उर्दू हिन्दी साहित्य के सचिव डा. अली असगर, मनोज कुमार वर्मा, बाबुद्दीन अहमद, प्रविंद कुमार शुक्ल, अब्दुल हमीद, राजीव रंजन सिंह हिमांशु, अभिमन्यु प्रसाद दर्पण, नृपेन्द्र कुमार सिंह नवीन आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.