Move to Jagran APP

होमगार्ड जवानों ने की भूख हड़ताल, यातायात व्यवस्था प्रभावित

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले हड़ताली होमगार्ड जवानों ने शुक्रवार को डुमरा के अंबेदकर स्थल पर भूख हड़ताल की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 01:43 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 01:43 AM (IST)
होमगार्ड जवानों ने की भूख हड़ताल, यातायात व्यवस्था प्रभावित
होमगार्ड जवानों ने की भूख हड़ताल, यातायात व्यवस्था प्रभावित

सीतामढ़ी। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले हड़ताली होमगार्ड जवानों ने शुक्रवार को डुमरा के अंबेदकर स्थल पर भूख हड़ताल की। उन्होंने शाम को मशाल जुलूस भी निकाला। यह जुलूस होमगार्ड कार्यालय से से चलकर अंबेदकर स्थल पर पहुंचा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामेश्वर ¨सह उपाध्यक्ष अशोक ¨सह, उपाध्यक्ष श्याम किशोर ¨सह, दुखहरण मिश्र, कार्यालय सचिव उदय नारायण झा, कोषाध्यक्ष घनश्याम किशोर राय, डेलिगेट रामभगत राय, शिवकुमार चौरसिया व अन्य अनेक जवान शामिल थे।

loksabha election banner

उधर, होमगार्ड जवानों की हड़ताल से शहर के कई इलाकों की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। शुक्रवार को शहर के मेहसौल चौक, कारगिल शहीद चौक व डुमरा रोड में ट्रैफिक जाम का नजारा दिखा। पुलिस के जवान पूरी तरह से ट्रैफिक व्यवस्था संभाल नहीं पा रहे हैं। जवानों की हड़ताल से बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए मुख्य द्वार पर निजी सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं। हड़ताल की वजह से अग्निशमन विभाग भी प्रभावित हुआ है। वाहनों को चलाने के लिए चालकों की कमी हो गई है। इसके अलावा रात्रि गश्ती में भी दिक्कत हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.