कमला बालिका विद्यालय का होगा समुचित विकास : देवेश
बिहार अराजकीय माध्यमिक विद्यालय प्रबंध एवं नियंत्रण ग्रहण अधिनियम 1993 के अधीर प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार की अधिसूचना संख्या 1035 द्वारा विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर को कमला बालिका उ'चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरा के प्रबंध व नियंत्रण समिति का अध्यक्ष मनोनित किया गया है।
सीतामढ़ी। बिहार अराजकीय माध्यमिक विद्यालय प्रबंध एवं नियंत्रण ग्रहण अधिनियम 1993 के अधीर प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार की अधिसूचना संख्या 1035 द्वारा विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर को कमला बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरा के प्रबंध व नियंत्रण समिति का अध्यक्ष मनोनित किया गया है। इस मनोनयन पर विधान पार्षद श्री ठाकुर ने कहा कि नगर पंचायत डुमरा सहित दर्जनों पंचायतों के बड़ी आबादी के बीच बालिकाओं के लिए एक मात्र विद्यालय कमला बालिका का समुचित विकास होगा। इस विद्यालय से उनका भावनात्मक संबंध रहा है। उनके पिता अधिवक्ता स्व. अवध ठाकुर भी इस विद्यालय के स्थापना काल में समिति के सचिव थे और उनका विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनसे पूर्व प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद बैधनाथ प्रसाद थे। इनके कार्यकाल में भी विद्यालय का अच्छा विकास हुआ है। वह भी विद्यालय विकास में पूर्व अध्यक्ष श्री प्रसाद से आवश्यक विचार विमर्श करते रहेंगे। वहीं विद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इधर विधान पार्षद श्री ठाकुर के कमला बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष मनोनित होने पर अभिभावक, बुद्धिजीवी व सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। जिला शिक्षक संघ के नेता राधेश्याम शर्मा, हरिनारायण राय, ¨वदेश्वर महतो, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव आशुतोष कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष ईश्वरचंद्र मिश्र, भाजपा नेता सुफल झा, प्रो. उमेश चंद्र झा, अरूण गोप, रामनरेश पांडेय व डुमरा उप प्रमुख जगत ने कहा कि श्री ठाकुर शिक्षित वर्गों का सदन में प्रतिनिधित्व करते रहे है। ऐसे में इनके अध्यक्षीय कार्यकाल में कमला बालिका विद्यालय का सर्वांगीण विकास होगा।