ऐतिहासिक होगा जन्म दिवस समारोह : झा
लोजपा जिलाध्यक्ष मोहन झा ने कहा कि प्रदेश कार्यालय पटना में आगामी 5 जुलाई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान का जन्म दिवस समारोह ऐतिहासिक होगा।
सीतामढ़ी। लोजपा जिलाध्यक्ष मोहन झा ने कहा कि प्रदेश कार्यालय पटना में आगामी 5 जुलाई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान का जन्म दिवस समारोह ऐतिहासिक होगा। इसके पूर्व आगामी 4 जुलाई को प्रदेश कार्यालय पटना में रोजेदारों के लिए दावत-ए-इफ्तार का आयोजन होगा। दोनों कार्यक्रमों में पार्टी सुप्रीमो राम विलास पासवान, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चिराग पासवान व प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। श्री झा ने जिले के सभी नेता व कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पटना चलने का आहवान किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पटना के दावत-ए-इफ्तार में जहां एक ओर काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भाग लेंगे। वहीं जन्म दिवस समारोह में जिला, प्रखंड व पंचायत से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।