निजीकरण के विरोध में बैंककर्मी
निजीकरण के विरोध में बैंकों में 29 जुलाई को हड़ताल रहेगी। इस दौरान सभी कार्य ठप रहेंगे।
मुजफ्फरपुर। निजीकरण के विरोध में बैंकों में 29 जुलाई को हड़ताल रहेगी। इस दौरान सभी कार्य ठप रहेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए यूएफबीयू ने आठ टीमें बनाई हैं। बुधवार को संगठन की बैठक इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा में हुई। अध्यक्षता टुनटुन बैठा ने की। बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। हड़ताल के दिन बैंक ऑफ इंडिया अंचल कार्यालय, भारतीय स्टेट बैंक अंचल कार्यालय एवं पीएनबी मंडल कार्यालय से रैली एवं जुलूस निकाला जाएगा। हड़ताल की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पीएनबी मंडल कार्यालय से रैली निकाली जाएगी। बैठक में आरएन सिंह, अरुण कुमार, उत्तम कुमार, रामकुमार सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव ने भी आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुटता पर जोर दिया। मंच संचालन शशि कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रामकुमार सिंह ने किया।