Move to Jagran APP

बागमती पुरानी धार उफनाई, घरों में पानी किया प्रवेश

बागमती पुरानी धार में आए उफान से मोहनी मंडल पंचायत के विशुन ¨सह टोला वार्ड 4 में पानी प्रवेश करने से यहां के लोगों का जन जीवन काफी प्रभावित हो गया है। जलस्तर में लगातार वृद्धि से गांव के सरेह समेत घर-घर पानी प्रवेश कर रहा है।

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 02:07 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 02:07 AM (IST)
बागमती पुरानी धार उफनाई, घरों में पानी किया प्रवेश

सीतामढ़ी। बागमती पुरानी धार में आए उफान से मोहनी मंडल पंचायत के विशुन ¨सह टोला वार्ड 4 में पानी प्रवेश करने से यहां के लोगों का जन जीवन काफी प्रभावित हो गया है। जलस्तर में लगातार वृद्धि से गांव के सरेह समेत घर-घर पानी प्रवेश कर रहा है। घर में पानी घुसने से लोगों के समक्ष खाऐ-पीने की समस्या के साथ मवेशी के चारा के लिए गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। गांव के लोगों के लिए शौचालय जाना गंभीर समस्या है। लोग मवेशी को सड़क पर बांधने को विवश है। जिससे आम लोगों के लिए आवागमन समस्या बन गई है। खेतों में पानी प्रवेश कर जाने से किसानों के लिए मवेशी के चारे की व्यवस्था मुश्किल हो गया है। मवेशी पालक दूसरे गांव के खेतों में मवेशी का चारा लाने को मजबूर है। ग्रामीण चुल्हाई राम बताते है कि बाढ़ हो या सुखाड़ कोई भी यहां के लोगों की सुधी लेने वाला नही है। किसानों को अपने व मवेशी के खाने की व्यवस्था करना चुनौती साबित हो रहा है। । किसान विनय ¨सह का कहना है कि खेतों में अधिक पानी लगने से फसल पानी में डूब गया है। अगर कुछ दिन यही हालत रहा तो सभी फसल खत्म हो जायेगा। दिलीप कुमार, जयकिशोर व हरि पासवान आदि का कहना है कि वार्ड में पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के अधिकांश लोग रहते है। सभी लोग खेती व मजदूरी पर आश्रित है। सुखाड़ व बाढ़ का मार झेलना तो यहां के लोगों की नियति बन गई है। शिक्षा चिकित्सा व सड़क की हालत भी बदहाल है। आजादी के दशकों बाद भी यहां के लोग मूलभूत सुविधा से वंचित है। बार-बार बाढ़ आने से इस वार्ड के लोगों की ¨जदगी बद-से-बदतर हो गई है। एक तो खेती करना महंगा हो गया हैं। ऊपर से बाढ़ की मार लोगों की कमर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.