मानव श्रृंखला को ले किया पूर्वाभ्यास
सीतामढ़ी। प्रखंड कार्यालय परिसर के सभाभवन में आयोजित बैठक में बीडीओ सुमन ¨सह ने प्रखंड क्षेत्र के सभ
सीतामढ़ी। प्रखंड कार्यालय परिसर के सभाभवन में आयोजित बैठक में बीडीओ सुमन ¨सह ने प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रखंड के कर्मचारियों, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, आशा कार्यकर्ताओं, जीविका दीदी और आंगनबाड़ी सेविकाओं से मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। कहा कि इस दौरान किसी को भी छुट्टी नहीं मिलेगी। अनुपस्थित होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड मुख्यालय को जोड़ते हुए ढेंग रेलवे स्टेशन तक 10 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनेगी। बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में प्रभात फेरी व साइकिल रैली और 19 जनवरी को क्षेत्र में बाइक रैली निकाली जाएगी। बैठक के बाद प्रखंड कार्यालय के मैदान और मुख्यालय बाजार में मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर उप प्रमुख मनोज कुमार, पूर्व प्रमुख राकेश कुमार ¨सह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानी राय, प्रखंड कृषि अधिकारी मोहम्मद शाह रज्जा हुसैन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केके झा, विजय कुमार, पूजा कुमारी, केआरपी नवीन कुमार ¨सह, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार समेत सभी मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थीं।