कुख्यात मनीष बिहारी ने किया आत्मसर्मपण
सीतामढ़ी। बाइक लूट के मामले में पुलिस के बढ़ते दबाव से कुख्यात मनीष बिहारी ने शनिवार को एसीजेएम मो.
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 11:47 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 01:39 AM (IST)
सीतामढ़ी। बाइक लूट के मामले में पुलिस के बढ़ते दबाव से कुख्यात मनीष बिहारी ने शनिवार को एसीजेएम मो. रूस्तम के कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। मनीष बिहारी मूल रूप से मेजरगंज थाना के मोहनी मंडल गांव का रहने वाला है। उस पर रंगदारी व लूट के कई मामले दर्ज हैं, जिसमें वह जमानत पर चल रहा था। डुमरा थाने में बाइक लूट कांड संख्या 235/2010 में पुलिस को उसकी तलाश थी। इस मामले में उसने आत्मसमर्पण कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें