लाइज¨नग में कोताही पर चार अधिकारियों से स्पष्टीकरण
सीतामढ़ी। प्रेक्षक के लाइज¨नग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा कोताही बरते जाने को लेकर जिला निर
By Edited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 11:58 PM (IST)
सीतामढ़ी। प्रेक्षक के लाइज¨नग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा कोताही बरते जाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राजीव रौशन ने चार अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इनमें मनरेगा के सहायक अभियंता सुधांशु कुमार, उमेश कुमार, कनीय अभियंता मनोज कुमार ¨सह व मो. आरिफ शामिल है। डीएम ने स्पष्टीकरण का जबाब संतोषप्रद नहीं होने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। बताया गया है के प्रेक्षक के लाइज¨नग के लिए उक्त पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। बावजूद पदाधिकारियों द्वारा कर्तव्य के निर्वहन में कोताही बरती गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें