ट्रेड यूनियनों की एकदिवसीय हड़ताल कल
सीतामढ़ी। सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन व स्वतंत्र राष्ट्रीय फेडरेशन द्वारा
सीतामढ़ी। सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन व स्वतंत्र राष्ट्रीय फेडरेशन द्वारा आगामी 2 सितम्बर को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रमंडलीय सचिव विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि इस हड़ताल में केंद्र सरकार के रेलवे, डाक, एक्साइज, कस्टम, बीमा, प्रतिरक्षा विभाग भाग ले रहे है। कहा कि अगर मांगे नही मानी गई, तो आगामी 23 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल संभावित है। इनकी मांगों में सट्टा व्यापार को बंद करके जविप्र को सही तरीका से लागू कर मूल्य वृद्धि पर रोक लगाने, बेरोजगारी दूर करने के लिए नए अवसर का सृजन करने , सभी कामगारों को वैश्विक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने , सभी वर्गों के लिए पेंशन की वृद्धि दर तीन हजार करने व श्रम कानून में बदलाव को बंद करना आदि शामिल है।