दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या
सीतामढ़ी। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव में दहेज के लिए शनिवार की सुबह ससुरालियों ने एक गर्भ
सीतामढ़ी। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव में दहेज के लिए शनिवार की सुबह ससुरालियों ने एक गर्भवती महिला की जहर देकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की बाबत मृतका रहाना खातून की मां डुमरा थाना के लगमा गांव निवासी मदीना खातून के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें मृतका के पति चांद मोहम्मद, ससुर मो. अमीन, सास उसनी खातून व दो ननद व दो देवर को नामजद बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार रहाना खातून की शादी वर्ष 2007 में बाजपट्टी थाना के हरपुरवा गांव के चांद मोहम्मद से हुई थी। शादी बाद दो बच्चों का जन्म हुआ। वहीं वर्तमान में रहाना गर्भवती भी थी। इस दौरान ससुराल वालों द्वारा मायके से बाइक व भैंस लाने के लिए रहाना के साथ मारपीट किया जाता था। इस दौरान पति दिल्ली जाकर दूसरी शादी कर ली।
शनिवार की सुबह रहाना के ससुर ने लगमा जाकर उसकी मां मदीना को मरने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मदीना हरपुरवा गांव पहुंची तथा पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पहुंच स्थिति का जायजा लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।