जदयू कार्यकर्ता घर-घर पूछ रहे सवाल
सीतामढ़ी। चक राजोपट्टी पंचायत के आदर्शनगर में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. अमर सिंह की अध्यक
सीतामढ़ी। चक राजोपट्टी पंचायत के आदर्शनगर में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. अमर सिंह की अध्यक्षता में 'हर घर दस्तक' कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीडी के माध्यम से कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान दस घरों में संवाद कर दरबाजे पर स्टीकर लगाया गया। सवालों में क्या 10 वर्षो में बिहार का विकास हुआ है, क्या व्यक्ति समुदाय को फायदा हुआ है इस विकास के नायक नीतीश है हम आपके बीच आपका समर्थन लेने आए है आदि शामिल है। कार्यक्रम मे प्रदेश प्रभारी अरूण कुशवाहा, नागेन्द्र प्रसाद सिंह, किरण गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामजीवन प्रसाद, बबलू मंडल, पंकज गुप्ता, विश्वनाथ साह, सुशील कुमार शाही, सत्येन्द्र सिंह, लोहा सिंह, ललन सिंह, विजय ठाकुर, रामेश्वर कुशवाहा, उपेन्द्र प्रसाद, आरएस मिश्रा, राम ईश्वर यादव, पंकज सिंह आदि शामिल थे।