वंचितों ने बीडीओ को बनाया बंधक
सीतामढ़ी। पिछले एक वर्ष से राशन-किरोसिन से वंचित प्रखंड के बखरी पंचायत के टेढि़या गांव के वार्ड-4 व
सीतामढ़ी। पिछले एक वर्ष से राशन-किरोसिन से वंचित प्रखंड के बखरी पंचायत के टेढि़या गांव के वार्ड-4 व 5 के सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। वहीं बीडीओ जितेन्द्र सिंह को कार्यालय कक्ष में घंटों बंधक बनाए रखा। प्रखंड कार्यालय के गेट को जाम कर प्रदर्शन करने वाले लोग चार ट्रैक्टर से पहुंचे थे। स्थिति की भयावहता को देखते हुए बीडीओ ने स्थानीय थाना व नोडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा को मोबाइल से सूचना दी। सूचना पर नोडल पदाधिकारी श्री झा, थानाध्यक्ष संतोष शर्मा, अवर निरीक्षक अरूण कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे। उप प्रमुख राज नारायण राय के सहयोग से अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत कर राशन-किरोसिन उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप था कि गत एक वर्ष से राशन-किरोसिन कूपन को लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। बावजूद आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।
हंगामा करने वालों में पंचायत समिति सदस्य शिव शंकर साह के नेतृत्व में यशोदा देवी, किरण देवी, पवित्री देवी, फूल कुमारी देवी, छठिया देवी, पारो देवी, रमना देवी, बचिया देवी, पतिया देवी, ईदी देवी, मडू राम, भिखा दास, बदरी प्रसाद, हेम नारायण महतो, विन्देश्वर साह, छठू राम व राम लक्षण राम आदि शामिल थे।