Move to Jagran APP

विप चुनाव तय करेगा सूट-बूट या पंचायती राज : फातिमा

सीतामढ़ी। स्थानीय निकाय प्राधिकार चुनाव यह तय करेगा कि सूट-बूट राज चाहिए अथवा पंचायती राज। राजीव गां

By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 11:38 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 11:38 PM (IST)
विप चुनाव तय करेगा सूट-बूट या पंचायती राज : फातिमा

सीतामढ़ी। स्थानीय निकाय प्राधिकार चुनाव यह तय करेगा कि सूट-बूट राज चाहिए अथवा पंचायती राज। राजीव गांधी के अथक प्रयास से पंचायत राज संस्था की नींव रखी गई। जिससे गांधी के ग्राम स्वराज की कल्पना को साकार किया जा सके। उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा. सरबतजहां फातिमा ने ललित आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही। कहा कि राहुल गांधी ने ठीक कहा है कि देश केवल एक व्यक्ति से नही चल सकता। देश सांसद विधायक व पंचायती राज संस्था के करीब छह लाख जनप्रतिनिधियों के सहभागिता से चल सकता है। राहुल पंचायती राज संस्था को मजबूत कर सत्ता का विकेन्द्रीकरण करना चाहते है, जबकि मोदी पंचायती राज संस्थाओं को कमजोर कर सत्ता का केंन्द्रीकरण करना चाहते है। कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही वह कारण है जिससे केंद्र की कांग्रेस सरकार ने देश भर में इस संस्था को मजबूत व प्रभावशाली बनाने के लिए फ्लैगशिप योजनाओं को चलाया। मोदी सरकार जब से देश में आई है तब से लगातार पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश कर रही है। पंचायती राज संस्थाओं का बजट 3306 करोड़ रुपया काट दिया गया। योजना आयोग को भंग करना, कांग्रेस सरकार द्वारा चलाए गए सामाजिक क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं को कमजोर करना उनकी मंशा को दर्शाता है। जनता कांग्रेस की विकेन्द्रीकरण, लोकशाही व काम करने वाले नीति को अपना समर्थन देगी तथा महागठबंधन के प्रत्याशी दिलीप राय को विजयी बनाएगी। जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय द्वारा वार्ड पार्षदों को साइकिल व वेतन देने की घोषणा का आचार संहिता का उल्लंघन बताते मुकदमा चलाने की मांग की। शिवहर जिलाध्यक्ष मो. असद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वादों की सरकार है। मौके पर सत्येन्द्र कुमार तिवारी, मो. परवेज आलम अंसारी, डा. भूवनेश्वरी मिश्र, विजेन्द्र यादव, सीताराम झा, सीमा गुप्ता, पुष्पांजलि कुमारी, शिवशंकर शर्मा, सुरेश रजक, अंजारुल हक तौहिद, नन्हे अंसारी, वीरेन्द्र कुशवाहा, संजय कुमार व मोहन गुप्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.