आतंकवाद समाज के लिए खतरनाक : भाजपा
सीतामढ़ी, संस : जिला भाजपा की बैठक सोमवार को स्थानीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता
सीतामढ़ी, संस : जिला भाजपा की बैठक सोमवार को स्थानीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें गत वर्ष 27 अक्टूबर को पटना गांधी मैदान में हुंकार रैली के दौरान सीरियल बम ब्लास्ट में शहीद हुए छह भाजपा कार्यकर्ता के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। वहीं घायल व्यक्तियों के स्वस्थ्य होने की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने 27 अक्टूबर को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। बैठक में वक्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा आतंकियों के प्रति नरम रूख अपनाने पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद जनता व शांति के लिए खतरनाक है। इसे जड़ से नेस्तनाबूत करने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आतंकवाद के प्रति लिए गए निर्णय का स्वागत किया गया। मौके पर पल्लवी प्रियदर्शी, दीपलाल पासवान बघेला, नवीन कुमार सिंह, डा. बसंत कुमार सिन्हा, सुरेंद्र झा, श्याम चंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, रामेश्वर दास, नरेश मुखिया, वीरेंद्र कुमार व विवेक साह आदि मौजूद थे।