छठ व्रतियों में पूजा सामग्री वितरित
सोनबरसा (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : राजद प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डा. रामचंद्र पूर्वे ने अपने ग
सोनबरसा (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : राजद प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डा. रामचंद्र पूर्वे ने अपने गांव बंदरझुला में 351 छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया। सामग्री में सूप, नारियल, अगरबती व केला शामिल था। उन्होंने वितरण की शुरूआत अपनी माता सुमित्रा देवी से कराया। उनकी पत्नी डा. रंजना पूर्वे, पूर्व मुखिया जय कृष्ण पूर्वे, राजद प्रखंड अध्यक्ष राम नरेश मंडल व अरुण कुमार वितरण में सहयोग कर रहे थे। उन्होंने लोगों को दीपावली व बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर धन्यवाद दिया। साथ ही छठ व मुहर्रम में भी शांति व भाईचारे की मिसाल पेश करने की अपील की। इस अवसर पर मदन कुमार, सुरेंद्र महतो, अशोक पूर्वे, विनोद पूर्वे, रामदेव राय, चंदेश्वर राय, राम कृपाल साह, जैकी पासवान, दिनेश राय आदि मौजूद थे।