उठाए झाड़ू तो गाव हुआ चकाचक
परिहार (सीतामढ़ी) संवाद सहयोगी : आम तौर पर ऐसा कम ही देखा जाता है कि समाज सेवा के नाम पर झाड़ू उठा लो
परिहार (सीतामढ़ी) संवाद सहयोगी : आम तौर पर ऐसा कम ही देखा जाता है कि समाज सेवा के नाम पर झाड़ू उठा लोग पूरे गांव की सफाई करते हो। अब इसे मोदी के स्वच्छता अभियान का इफेक्ट कहें, या ग्रामीणों की जागरुकता। प्रखंड के सिरसिया गाव केदर्जनों बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने हाथ में झाड़ू उठाया और निकल पड़े गाव से गंदगी मिटाने के अभियान पर। देखते ही देखते गाव की सड़कें ही नहीं गलिया भी चकाचक हो गई। इस अभियान में जिला पार्षद पति जीवछ साह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान के सूत्रधार योगेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वह अपने पुत्र के पास डेहरी ओनसोन गए थे। वहा अभियंताओं को सामूहिक रूप से अभियान चलाते देखा गया। इसके बाद उनके भी मन में स्वच्छता अभियान चलाने का विचार आया। लौटकर ग्रामीणों से बात की तो सबने सहयोग का भरोसा दिलाया। ऐसा ही सहयोग मिलता रहा तो आगे भी सामाजिक कार्य करते रहेंगे। अभियान में राजेश्वर साह, रामबाबू साह, उमाकात साह, चंदेश्वर साह, रामअशीष ठाकुर, राजनारायण नायक, सत्यनारायण नायक, मनोज कुमार, मुखिया पुत्र रामस्वार्थ राय, सरपंच पति खोखा चौधरी, धरहरवा के संजीव ठाकुर, डॉ मनोज मोहन गाधी, रामनारायण साह, संजय साह, रत्नेश्वर साह व उमेश पासवान समेत दर्जनों लोग शामिल थे।