लोजपा प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी
सीतामढ़ी, संवाद सूत्र : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर लोजपा जिलाध्यक्ष मोहन झा ने प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार सुनील पासवान को परिहार, विनोद चौबे को सुरसंड, रंजित कुमार साह को सोनबरसा, मो. अशरफ पप्पू को पुपरी, डा. ब्रजेश चन्द्र झा को चोरौत, शंभू राम को बोखड़ा, शिव कुमार पासवान को बाजपट्टी, उमेश खिरहर को डुमरा, मुकेश कुमार पासवान को नानपुर, अशोक कुमार गुप्ता को बथनाहा, शंकर पासवान को रून्नीसैदपुर, राजेश कुमार सिंह को बेलसंड, अवधेश कुमार को परसौनी, संजय कुमार सिंह को रीगा, नागेश पासवान को सुप्पी, मुकेश कुमार सिंह को मेजरगंज व जगदीश रमण को बैरगनिया का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। सूची जारी करते हुए जिलाध्यक्ष श्री झा ने प्रखंड अध्यक्षों को दो सप्ताह के अंदर प्रखंड व पंचायत कमेटी का गठन कर कार्यालय को सौंपने का आग्रह किया है।