महायज्ञ को ले निकली कलश शोभा यात्रा
By Edited By: Published: Tue, 19 Aug 2014 12:42 AM (IST)Updated: Tue, 19 Aug 2014 12:42 AM (IST)
बेलसंड (सीतामढ़ी), संस : प्रखंड के सौली मठ के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ को लेकर 151 कुंवारी कन्याओं के साथ विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो मठ से निकलकर नगर पंचायत के मुख्य मार्ग होते चंदौली घाट पहुंच वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बागमती नदी का जल कलश में लेकर कन्याओं का जत्था वापस यज्ञ स्थल पहुंची। शोभा यात्रा में ढ़ोल-नगाड़ा के साथ श्रद्धालुओं 'जय श्री राम' का जय घोष लगा रहे थे। जिसका नेतृत्व आचार्य धीरज कुमार मिश्र व यजमान उमेश सिंह ने किया। यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना के साथ श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजक रमेश गिरी की नेतृत्व में सैकड़ों स्वयं सेवक सक्रिय थे। यज्ञ का समापन आगामी 28 अगस्त को होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें