गर्म दूध से बच्ची जख्मी
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 05:57 PM (IST)
पुपरी (सीतामढ़ी) : पोखरभिंडा गांव में गर्म दूध पलटने से श्याम पासवान की पुत्री आशा कुमारी बुरी तरह झुलस गई। पीड़िता को आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार दूध को गर्म किया जा रहा था। इसी दौरान दूध आशा के शरीर पर गिर गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें