ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 09:46 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 09:46 PM (IST)
जासं, सीतामढ़ी : जिला प्रशासन की ओर से ईद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। असमाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 125 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। समाहरणालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया हैं, जो 24 घंटे खुले रहेंगे। गड़बड़ी की सूचना को लेकर नियंत्रण कक्ष का नंबर 06226-250439 उपलब्ध कराया गया हैं। नियंत्रण कक्ष 10 अगस्त तक खुला रहेगा। इसके लिए तीन पालियों में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल व लाठी पार्टी की तैनाती की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें