हत्या के बाद कार्य स्थल पर पसरा सन्नाटा
बाजपट्टी (सीतामढ़ी), निज प्रतिनिधि : थाना क्षेत्र के बसहा गांव में बुधवार को हुई ठेकेदार की हत्या के बाद गुरुवार को पुल निर्माण स्थल पर सन्नाटा पसरा रहा। निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी काम बंद कर दिया। कर्मचारियों में दहशत व्याप्त हैं। जितेन्द्र कुमार, उदय सिंह, जीतू आदि ने बताया कि रात भर वे लोग भय से नही सो सके। वहीं घटना स्थल पर सैफ व पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी हैं। निर्माण कंपनी में कार्य कर रहे जितेन्द्र कुमार उदय सिंह ने बतया कि ठेकेदार अनुपम कुमार काफी मिलनसार थे। उनके पिता विक्रम लाल अवकाश प्राप्त अभियंता हैं। अपने तीन भाईयों में सबसे बड़े अनुपम कुमार ही थे। उनसे छोटा भाई अमेरिका में अभियंता है तथा सबसे छोटा भाई अभय कुमार मुंबई में प्रोपर्टी डिलर का कार्य करता हैं। अनुपम कुमार को दो बच्ची हैं। बताते श्री कुमार कभी भी स्टाफ को फटकार नही लगाते थे। अमीर गरीब में भेदभाव नहीं रखते थे। इसी स्वभाव की चर्चा हमें भाव विभोर करती हैं। ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गयी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर