Move to Jagran APP

वज्रपात से दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

शेखपुरा। शनिवार को वज्रपात से दो किशोरों की मौत हो गई। इसी घटना में एक अन्य किशोर बुरी तरह झुलस गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 03:01 AM (IST)
वज्रपात से दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
वज्रपात से दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

शेखपुरा। शनिवार को वज्रपात से दो किशोरों की मौत हो गई। इसी घटना में एक अन्य किशोर बुरी तरह झुलस गया। वज्रपात की ही एक अन्य घटना में एक भैंस की भी मौत हो गई। वज्रपात की यह दोनों घटना शेखपुरा के महादेव नगर तथा सूरदासपुर में हुई। इस घटना में मरने वाले दोनों किशोर की पहचान सीमा कुमारी (16) तथा तिलबा कुमार (14) के रूप में की गई है। इसी घटना में झुलसा किशोर अमित मांझी (14) को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि सभी किशोर शनिवार की दोपहर महादेव नगर में पत्थर तोड़ने का काम कर रहे थे, तभी बारिश शुरू हो गई। बताया गया कि तीनों किशोर बरसात से बचने के लिए पहाड़ के नीचे बनी एक झोपड़ी में छिपने चले गए। इसी दौरान झोपड़ी पर वज्रपात हो गया। इस घटना में मनोज वर्मा की पुत्री सीमा कुमारी तथा लुटकुन मांझी का पुत्र तिलबा कुमार की मौत मौके पर ही हो गई। इसी घटना में बुरी तरह से झुलसे अमित मांझी को लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वज्रपात की दूसरी घटना में सदर ब्लाक के सूरदासपुर गांव में रघुनंदन महतो की भैंस मर गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.