Move to Jagran APP

शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ रालोसपा का आक्रोश सभा

राज्य की शिक्षा को लेकर रालोसपा ने रविवार को आक्रोश सभा का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 03:03 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 03:03 AM (IST)
शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ रालोसपा का आक्रोश सभा
शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ रालोसपा का आक्रोश सभा

शेखपुरा। राज्य की शिक्षा को लेकर रालोसपा ने रविवार को आक्रोश सभा का आयोजन किया। यह आयोजन जिला मुख्यालय शहर शेखपुरा के अलावा जिले के सभी ब्लॉकों में किया गया। इसमें पार्टी के प्रदेश नेता रवींद्र कुशवाहा के साथ पार्टी संगठन से जुड़े स्थानीय नेता भी शामिल हुए। जिला मुख्यालय शहर शेखपुरा के सभी प्रमुख चौराहों पर आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के दल्लू चौक, स्टेशन चौक तथा गिरिहींडा चौक पर सभा का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए रालोसपा के प्रदेश सचिव रवींद्र कुशवाहा ने राज्य सरकार पर जानबूझकर शिक्षा व्यवस्था को खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी प्राइमरी तथा मिडिल स्कूलों के साथ -साथ हाई स्कूलों तथा प्लस टू स्कूलों की स्थिति ऐसी बना दी है कि लोग सरकारी शिक्षण संस्थानों से दूर भागने लगे हैं। आक्रोश सभा में रालोसपा ने आरोप कहा की जिस बिहार की पहचान पहले बाबू राजेंद्र प्रसाद जैसे विलक्षण प्रतिभा के छात्र के नाम पर थी आज उसी बिहार की पहचान समूची दुनियां में मेरिट तथा टॉपर घोटाला के रूप में बन गई है। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के संरक्षण में टॉपर घोटाला चल रहा है। उन्होंने कहा कि रालोसपा ने राज्य के लाखों छात्र-छात्राओं के हितों की सुरक्षा के लिए अपना आंदोलन शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन के तहत ब्लाक मुख्यालय से लेकर राज्य मुख्यालय तक में आंदोलन की रूप-रेखा तय की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.