मानव श्रृंखला की सफलता में सभी का मिला साथ
शेखपुरा। बरबीघा में मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने में बरबीघा के सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयो
शेखपुरा। बरबीघा में मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने में बरबीघा के सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों के बच्चों ने भी अपना पूरा योगदान दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, एसपी राजेन्द्र कुमार भील एवं डीएसपी भी घूम घूम कर पूरी स्थिति का जायजा लिया और बरबीघा वासियों को नशा मुक्ति अभियान सफल बनाने को ले धन्यवाद भी कहा। शनिवार की अहले सुबह से ही बरबीघा थानाध्यक्ष नवीन कुमार, बीडीओ डॉ. राघवेन्द्र कुमार एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बल के जवानों ने सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक लगाते हुए मानव श्रृंखला हेतु सड़कों को खाली करा दिया। जिससे सुबह-सुबह शहर के विभिन्न स्थानों पर कर्फ्यू जैसा ²श्य लगने लगा। बरबीघा के डॉ. श्रीकृष्ण ¨सह चौक से लेकर शेखपुरा एवं नालंदा जिला के सीमा, अलीनगर एवं नसीबचक के समीप दोनों जिले के लोगों को आरलाल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार एवं प्रख्यात चिकित्सक और विष्णुधाम न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी प्रसाद ¨सह के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़कर एकता का परिचय देते हुए मानव श्रृंखला के रूप में दिखे। बरबीघा के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में संत मेरिस इंग्लिश स्कूल, आदर्श विद्या भारती, आदर्श ज्ञान भारती, डिवाईन लाइट पब्लिक स्कूल, ज्ञान निकेतन रेसिडेंसियल स्कूल, बुन पब्लिक स्कूल, सुदर्शन पब्लिक स्कूल, राजेश्वर लाल महाविद्यालय, राज राजेश्वर प्लस-2 उच्च विद्यालय, भगवती चरण टाउन उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, बभनबीघा मध्य विद्यालय, बरबीघा प्लस -2 उच्च विद्यालय, तैलिक बालिका उच्च विद्यालय सहित अन्य कई विद्यालयों की भूमिका सराहनीय रही। विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों, ममता, आशा, आंगनबाड़ी, जीविका से जुडी महिलाओं ने भी मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।