चोरी के सामान के साथ घर में रंगे हाथ धराया, हुई पिटाई
By Edited By: Published: Sat, 12 Jul 2014 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jul 2014 07:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरबीघा (शेखपुरा) : बरबीघा के सकलदेव नगर में शुक्त्रवार की रात करीब 9 बजे नीतीश कुमार के घर चोरी करते एक युवक को रंगे हाथ चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया। मोहल्ले वालों ने मारपीट कर उसे मिशन ओपी पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान माउर गांव के पीयूष कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
मालूम हो कि बरबीघा शहरी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोग काफी परेशान हैं। पुलिस की भी इससे बदनामी हो रही है। सबसे ज्यादा घटनाएं सकलदेव नगर में हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें