महिलाओं को हक के लिए किया जागरूक
तरियानी मुख्यालय में संचालित अल्पावास के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विश्वंभरपुर में किया गया।
शिवहर। तरियानी मुख्यालय में संचालित अल्पावास के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विश्वंभरपुर में किया गया। जिसमें सवेरा स्वयंसेवी संगठन के सचिव मोहन कुमार ने अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं महिलाओं एवं किशोरियों को खरीद फरोख्त से बचाने एवं घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के संरक्षण एवं सुरक्षा से संबंधित विधिसम्मत जानकारी दी। कहा कि वैसी महिलाओं के वैकल्पिक आवास के लिए अल्पावास जिले में संचालित है। जिसमें महिलाओं के छह माह तक आवासीय व्यवस्था के साथ रहने की व्यवस्था है। जिलावासियों को आगाह किया कि वो इस संवेदना को समझें और इस दिशा में सकारात्मक उपाय जाएं। यहभी बताया कि अब महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो रही है। सबको आगे आने का आह्वान किया। मौके पर अल्पावास के अधिकृत संचालक मोहन कुमार रीता देवी, संगीता देवी सहित देवकली देवी, शैलदेवी, लालवती देवी, सुशीला देवी, रामपरी देवी, जयमंती देवी, ललिता देवी, शाति देवी, सुनीता देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।