दो पदों के लिए मतदान आज
जिले के डुमरी कटसरी व पुरनहिया प्रखंड के दो पंचायतों में दो रिक्त वार्ड सदस्य के लिए गुरुवार को मतदान होगा।
By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 12:23 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 12:23 AM (IST)
शिवहर। जिले के डुमरी कटसरी व पुरनहिया प्रखंड के दो पंचायतों में दो रिक्त वार्ड सदस्य के लिए गुरुवार को मतदान होगा। डीएम राजकुमार ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि दो वार्ड सदस्यों के लिए मतदान कराया जा रहा है। शुक्रवार को मतगणना कराया जाएगा। मतदान ईवीएम से होगा। संबंधित बीडीओ को चुनाव को लेकर सख्त निर्देश दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें