श्रीराम विवाहोत्सव का हुआ आयोजन
मुख्यालय के पछियारी पोखर के पास स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में श्रीराम विवाहोत्सव का आयोजन किया गया।
शिवहर। मुख्यालय के पछियारी पोखर के पास स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में श्रीराम विवाहोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान राम जानकी सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने आकर्षक झांकी निकाली जिसमें बच्चे राम व सीता के गेट अप में थे। जहाँ राम जानकी वरमाला एवं अन्य विधि विधान भी हुए। विद्यालय के प्राचार्य मेषनारायण पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। वहीं आचार्य विनीत कुमार मिश्र ने गायन की कमान संभाला। इस बीच महिलाओं ने भी विवाह गीत गाए। कार्यक्रम के अंत में कलाकार छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर मंदिर महंत रामेश्वर दास, प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्ष रानी गुप्ता, सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष शंभू कुमार, विद्यालय के आचार्य सुनील कुमार, अमित कुमार, गायत्री कर्ण, ¨पकी गुप्ता, सोनी कुमारी, ममता कुमारी, भारती देवी एवं रंजन कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।