रालोसपा की बैठक
शहर स्थित रालोसपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई।
By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 12:00 AM (IST)
शिवहर। शहर स्थित रालोसपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सिंह, जिला सदस्यता प्रभारी श्याम बाबू कुशवाहा की उपस्थिति में जिले में क्रियाशील सदस्यों की संख्या बढ़ाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बताया कि जिले में अभी तक चार हजार से अधिक सदस्य बनाए गए हैं। जबकि प्रत्येक पंचायत में एक सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आम लोगों में रालोसपा के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है। लगातार सदस्य बनाने का काम किया जा रहा है। मौके पर जुल्फिकार अली अंसारी, चंदन सिंह, दिलीप कुमार, अनुप सिंह जगन्नाथ पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें